Teacher's Day 2025: शिक्षक दिवस आज, पढ़ें 10 मोटिवेशनल कोट्स
Saurabh Pandey | September 5, 2025 | 07:36 AM IST | 2 mins read
शिक्षक दिवस भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। शिक्षक सिर्फ किताबों का पाठ पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि वे मार्गदर्शक, प्रेरक और हमारे सपनों को आकार देने वाले निर्माता होते हैं।
नई दिल्ली : देश भर में आज यानी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। कहते हैं कि शिक्षक केवल किताबें नहीं पढ़ाते, वे जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक वह है जो अंधेरे में भी अपने शिष्य को राह दिखा दे।
शिक्षकों और समाज में उनके योगदान के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को पूरे भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षक और राजनेता डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का भी प्रतीक है, जिन्होंने भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
डॉ. राधाकृष्णन को नोबेल पुरस्कार के लिए 27 बार नामांकित किया गया था। इनमें 16 बार साहित्य के लिए और 11 बार शांति के लिए। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में भारतीय दर्शन, उपनिषदों का दर्शन और "जीवन का एक आदर्शवादी दृष्टिकोण शामिल हैं।
Teacher's Day 2025: 10 मोटिवेशनल कोट्स
-
शिक्षक केवल किताबें नहीं पढ़ाते, वे जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं।
-
एक अच्छा शिक्षक वह है जो अंधेरे में भी अपने शिष्य को राह दिखा दे।
-
ज्ञान का दीपक जलाना ही शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान है।
-
शिक्षक वह है, जो विश्वास दिलाता है कि हर सपना पूरा हो सकता है।
-
विद्या का असली मंदिर गुरु का हृदय होता है।
-
सच्चा गुरु वह है जो हमें केवल उत्तर नहीं सिखाता, बल्कि सवाल पूछना भी सिखाता है।
-
शिक्षक छात्रों की जड़ों को मजबूत करते हैं, ताकि वे भविष्य में ऊँचाइयाँ छू सकें।
-
गुरु की सीख समय के साथ और अधिक कीमती होती जाती है।
-
एक अच्छा शिक्षक वह है जो किताब बंद होने के बाद भी जीवन का पाठ पढ़ा दे।
-
गुरु का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
शिक्षाविद और विद्वान, डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा और शिक्षकों के महत्व में विश्वास करते थे। जब उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक सुझाव दिया कि इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। 1962 से, भारत इस परंपरा को जारी रखे हुए है और शिक्षकों के समर्पण और सेवा के लिए उन्हें पूरे देश में सम्मानित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें