शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने छात्रों-शिक्षकों को दिया ‘होमवर्क’, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
Santosh Kumar | September 5, 2025 | 05:09 PM IST | 1 min read
पीएम ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद में कहा कि स्कूलों को स्वदेशी दिवस या स्वदेशी सप्ताह जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षकों और छात्रों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान शुरू करने और 'मेक इन इंडिया' तथा 'वोकल फॉर लोकल' पहल में तेजी लाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आमतौर पर शिक्षक अपने छात्रों को 'होमवर्क' देते हैं, लेकिन बदलाव के लिए वह शिक्षकों को एक 'होमवर्क' देना चाहते हैं ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद में कहा कि स्कूलों को स्वदेशी दिवस या स्वदेशी सप्ताह जैसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इसके साथ ही पीएम मोदी नें छात्रों-शिक्षकों को ‘होमवर्क' दिया।
स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में पोस्टर लगाएं
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आपको एक गृहकार्य दे सकता हूं। छात्रों को घर से स्वदेशी उत्पाद लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और फिर उन पर चर्चा करनी चाहिए। छात्र स्वदेशी उत्पादों के समर्थन में पोस्टर लेकर गांवों में मार्च भी निकाल सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से लोग 'मेड इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने प्रत्येक घर और दुकान के बाहर स्वदेशी उत्पादों की मौजूदगी वाले पोस्टर लगाने के सुझाव भी दिए।
स्वदेशी दिवस, स्वदेशी सप्ताह मनाने का आह्वान
पीएम ने कहा, "हर घर और दुकान के बाहर 'हर घर स्वदेशी' के बोर्ड लगाए जाने चाहिए। स्वदेशी का मतलब है जो हमारे देश में पैदा होता है, जो हमारे देश में बनता है, जिन चीजों में मेरे देश की मिट्टी की खुशबू है, वो मेरे लिए स्वदेशी हैं।"
शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी ने कहा, "हम स्कूलों में ऐसे कई दिवस मनाते हैं। हमें स्वदेशी दिवस, स्वदेशी सप्ताह भी मनाना चाहिए... यानि अगर हम इन चीजों को एक अभियान के रूप में चलाते हैं, तो आप इसका नेतृत्व करें।"
अगली खबर
]RBSE Class 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जिन छात्रों को मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण अंक नहीं मिले थे और जो अगस्त 2025 में आयोजित पूरक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रोल नंबर और एडमिट कार्ड विवरण का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल