Saurabh Pandey | May 10, 2024 | 09:38 AM IST | 1 min read
टीएनडीजीई बोर्ड रिजल्ट 2024 को ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी। छात्रों को परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों में जाकर मार्कशीट प्राप्त करनी होगी।

नई दिल्ली : सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) तमिलनाडु ने टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। टीएन एसएसएलसी परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.nic.in या tnresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु बोर्ड एसएसएलसी (10वीं) रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार बोर्ड का पास प्रतिशत 91.55 है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 94.53% और लड़कों का 88.58% है। टीएन एसएसएलसी परीक्षा में कुल 9,26,673 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 4,22,591 लड़कियां थी, और 3,96,152 लड़के शामिल थे। कुल मिलाकर 9,08,080 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18,593 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
तमिलनाडु बोर्ड 10वीं मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। टीएन एसएसएलसी रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया, जिसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक सक्रिय कर दिया गया है।
तमिलनाडु बोर्ड ने 26 मार्च से 8 अप्रैल, 2024 तक टीएन एसएसएलसी परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। डीजीई तमिलनाडु प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शीर्ष रैंकिंग वाले छात्रों के नामों की घोषणा नहीं करेगा।
Kerala DHSE 12th Results 2024: केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानी 9 मई को आधिकारिक वेबसाइट keralaresult.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Saurabh Pandey