SLAT 2025 Result Out: सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट रिजल्ट set-test.org पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | December 26, 2024 | 12:14 PM IST | 2 mins read
SLAT 2025 चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण शामिल हैं। उम्मीदवार के कुल स्कोर का 70% एसएलएटी परीक्षा में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा, जबकि शेष 30% पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) में उनके प्रदर्शन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
Prepare smarter for SLAT with free mock tests based on the latest exam pattern. Improve speed, accuracy, and confidence with detailed solutions and performance analysis.
Try Nowनई दिल्ली : सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एसआईयू) ने सिम्बायोसिस लॉ एडमिशन टेस्ट (एसएलएटी) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सिम्बायोसिस लॉ एंट्रेस टेस्ट में शामिल हुए हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट set-test.org के माध्यम से एसएलएटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस लॉ एंट्रेस टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जो उम्मीदवार स्लैट 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे SLAT 2025 पर्सनल इंटरव्यू (PI) में भाग लेने के पात्र होंगे।
SLAT 2025 परीक्षा भाग लेने वाले सिम्बायोसिस लॉ स्कूलों में बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। SLAT 2025 ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के कलेक्टिव स्कोर यह तय करेंगे कि उम्मीदवारों को चार सिम्बायोसिस लॉ स्कूलों में से किसी एक में प्रवेश मिलेगा या नहीं।
SLAT 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रकिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर जाएं।
- होमपेज पर SLAT Result 2025 टैब पर क्लिक करें।
- अब अपना SET ID / SLAT ID और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका SLAT 2025 स्कोरकार्ड एक अलग विंडो में खुल जाएगा।
- SLAT 2025 स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लें और डाउनलोड करें।
SLAT 2025: सिम्बायोसिस लॉ स्कूल्स
इन स्कूलों में सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नागपुर, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल हैदराबाद शामिल हैं। सिम्बायोसिस लॉ स्कूल के लिए प्रवेश प्रक्रिया स्लैट 2024 काउंसलिंग के माध्यम से पूरी की जाएगी जो मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ शुरू होगी।
SLAT 2025: चयन प्रक्रिया
SLAT 2025 चयन प्रक्रिया में दो मुख्य चरण शामिल हैं। उम्मीदवार के कुल स्कोर का 70% एसएलएटी परीक्षा में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा, जबकि शेष 30% पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) में उनके प्रदर्शन द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
Also read CLAT 2025: सबसे कम फीस वाले टॉप 10 लॉ कॉलेज; एएमयू, बीएचयू और लखनऊ यूनिवर्सिटी भी शामिल
एसएलएटी 2025 परीक्षा लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी कॉम्प्रिहेंशन, सामान्य ज्ञान और एनालिटिकल एबिलिटी जैसे विषयों पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन करती है। दूसरी तरफ पर्सनल इंटरव्यू उम्मीदवार के कम्युनिकेशन स्किल, मोटिवेशन ऑफ पर्सुइंग लॉ, अवेयरनेस ऑफ करंट लीगल इश्यू और कानून में करियर के लिए उपयुक्त समग्र व्यक्तित्व का आंकलन करने पर केंद्रित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा