NEET PG 2024: नीट पीजी स्थगन की याचिका सुप्रीम कोर्ट में रद्द; सीजेआई ने कहा- 5 अभ्यर्थियों को ही दिक्कत
Santosh Kumar | August 9, 2024 | 04:26 PM IST | 2 mins read
सीजेआई ने कहा कि हम 5 याचिकाकर्ताओं के कहने पर 2 लाख छात्रों का करियर खतरे में नहीं डाल सकते। सीजेआई ने कहा, "सैद्धांतिक तौर पर हम पुनर्निर्धारण नहीं करेंगे क्योंकि इससे 2 लाख छात्र और 4 लाख अभिभावक प्रभावित होंगे।"
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नीट पीजी 2024 परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अधिकांश छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो रही है और केवल 5 उम्मीदवारों के लिए 2 लाख अन्य उम्मीदवारों को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने याचिका पर विचार करने से इनकार किया।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीठ को बताया गया कि 2 लाख से अधिक छात्रों में से केवल 5 ने ही याचिका दायर की है। इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा कि हालांकि, इस मांग का कई छात्रों ने समर्थन किया है और उन्हें करीब 50,000 संदेश मिले हैं।
सीजेआई ने कहा कि हम 5 याचिकाकर्ताओं के कहने पर 2 लाख छात्रों का करियर खतरे में नहीं डाल सकते। सीजेआई ने कहा, "सैद्धांतिक तौर पर हम पुनर्निर्धारण नहीं करेंगे क्योंकि इससे 2 लाख छात्र और 4 लाख अभिभावक प्रभावित होंगे।"
NEET PG 2024: परीक्षा का पुनर्निर्धारण संभव नहीं
संजय हेगड़े ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या 1,200 से घटाकर 500 कर दी गई है। सामान्यीकरण को लेकर याचिकाकर्ताओं की चिंताओं पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सामान्यीकरण एक आदर्श समाधान नहीं हो सकता।
सीजेआई ने कहा कि हमें जटिल समाज में व्यावहारिक समाधान पर ध्यान देना चाहिए। पीठ ने कहा, "फिलहाल परीक्षा को पुनर्निर्धारित करना संभव नहीं है, सभी उम्मीदवार हमारे अपने बच्चे हैं। कोर्ट ने कहा, "आपकी दलील आदर्श समाधानों पर आधारित है, लेकिन हम एक जटिल समाज को देख रहे हैं।"
छात्रों की याचिका में दो मुख्य मुद्दे उठाए गए हैं: पहला, कई नीट पीजी 2024 उम्मीदवारों को ऐसे परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं जो उनके लिए असुविधाजनक और दूर हैं। दूसरा, परीक्षा एक ही बैच में आयोजित की जाए न कि दो बैचों में ताकि सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और समान परीक्षा का माहौल सुनिश्चित हो सके।
बता दें कि नीट पीजी 2024 परीक्षा केंद्रों को लेकर सोशल मीडिया पर छात्रों में काफी गुस्सा है। केरल के कई उम्मीदवारों ने कहा कि उन्हें 1,000 किलोमीटर से अधिक दूर के शहर आवंटित किए गए हैं। छात्रों के अनुसार, इन जगहों के लिए हवाई किराया अधिक है और ट्रेन टिकट उपलब्ध नहीं हैं।"
दिल्ली के अभ्यर्थियों को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनमें से अधिकांश को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के अभ्यर्थियों के लिए नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं।
नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एनबीई) द्वारा 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को एनबीईएमएस द्वारा आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार