‘सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए’ - राजस्थान में एक दिन में 2 छात्रों की आत्महत्या पर प्रियंका गांधी
Abhay Pratap Singh | January 24, 2025 | 11:55 AM IST | 2 mins read
Kota Student Suicide: कोटा में एक ही दिन में सुसाइड करने वाले छात्रों की पहचान गुजरात निवासी अफशा शेख (23) और असम निवासी पराग (18) के रूप में की गई है।
नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा में 23 जनवरी को एक ही दिन में 2 छात्रों द्वारा आत्महत्या करने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। बुधवार सुबह कोटा में कथित तौर पर दो और छात्रों ने आत्महत्या कर ली, जिससे इस वर्ष आत्महत्या करने वालों स्टूडेंट्स की संख्या 6 हो गई।
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “कोटा, राजस्थान में एक ही दिन में दो बच्चों के आत्महत्या का समाचार अत्यंत डरावना और हृदयविदारक है। यहां तीन हफ्ते के अंदर 5 छात्रों ने आत्महत्या की है, ये बहुत चिंताजनक है।”
“यह समय शिक्षा के संस्थानों, अभिभावकों और सरकारों को मिलकर सोचने और आत्मनिरीक्षण करने का है कि ऐसा क्यों हो रहा है? क्या हमारे बच्चों पर इतना दबाव पड़ रहा है कि वे झेल नहीं पा रहे हैं या समूचा वातावरण उनके अनुकूल नहीं है?” बता दें, दोनों आत्महत्या की घटना कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र की हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों द्वारा आत्महत्या करने का मामला उठाते हुए कहा कि, “सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। बच्चों के मनोविज्ञान, शिक्षा के तौर-तरीकों और माहौल को लेकर गहराई से अध्ययन हों और जरूरी सुधार की पहल की जाए।”
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद (गुजरात) की मूल निवासी और कोटा में पेइंग गेस्ट आवास में रहने वाली 23 वर्षीय अफशा शेख ने कथित तौर पर अपने कमरे में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह पिछले छह महीने से कोटा में रह कर नीट की तैयारी कर रही थी।
वहीं, आत्महत्या करने वाले दूसरे छात्र की पहचान असम निवासी 18 वर्षीय पराग के रूप में की गई है। पराग ने भी कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पराग संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन्स) की तैयारी कर रहा था। हाल ही में, कोटा जिला प्रशासन ने दावा किया था कि 2024 में 16 से 17 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी