SSC Stenographer Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी फाइनल आंसर की, मार्क्स ssc.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | January 2, 2026 | 10:12 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके एसएससी स्टेनोग्राफर की फाइनल आंसर-की, अपनी रिस्पॉन्स शीट और अपने स्कोर देख सकते हैं। आयोग ने फाइनल आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की मार्कशीट भी जारी कर दी है।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
आयोग ने 28 नवंबर, 2025 को स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025 के कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Answer Key 2025: 17 जनवरी तक करें डाउनलोड
कैंडिडेट्स 17 जनवरी (शाम 6 बजे) तक फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और मार्कशीट देख सकते हैं। कैंडिडेट्स तय समय सीमा के अंदर आंसर की और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, डेडलाइन के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे।
एसएससी ने पहले स्टेनोग्राफर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं। सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, अब फाइनल आंसर की तैयार की गई है।
SSC Stenographer Skill Test 2025: स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 28 और 29 जनवरी 2026 को होगा।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 8,624 उम्मीदवार ग्रेड सी के स्किल टेस्ट में शामिल होने के योग्य हैं और 22,456 उम्मीदवार ग्रेड डी के लिए योग्य हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी