SSC Stenographer Exam: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी वरीयता फॉर्म स्किल टेस्ट दे चुके कैंडिडेट के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | January 31, 2024 | 02:10 PM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती परीक्षा 2023 में जिन उम्मीदवारों ने स्किल टेस्ट में भाग लिया है, वह उपलब्ध विकल्पों में से 2 फरवरी तक अपनी प्राथमिकता का चयन दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए स्किल टेस्ट में शामिल उम्मीदवार 2 फरवरी तक उपलब्ध विकल्पों में से अपनी पोस्ट की प्राथमिकता दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वरीयता फॉर्म भर सकेंगे।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि उम्मीदवार विकल्प-सह-वरीयता केवल 2 फरवरी तक की अवधि के दौरान ही संशोधित कर सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार द्वारा अंतिम बार भरा गया विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म को फाइनल माना जाएगा।
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए स्किल टेस्ट में शामिल उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर यूजर नेम और पासवर्ड की मदद से 2 फरवरी 2024 तक विकल्प भर सकते हैं। वरीयता फॉर्म भरने में विफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल करने पर विचार नहीं किया जाएगा।
SSC stenographer grade C, D: विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म ऐसे भरें
नीचे दिए गए चरणों की मदद से उम्मीदवार विकल्प-सह-वरीयता फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद 'ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म' टैब पर क्लिक करें।
- फिर परीक्षा का नाम और परीक्षा वर्ष चुनें।
- अब उम्मीदवार विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को केवल उन्हीं पदों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जो उनकी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त माने गए हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2023 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 व 13 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी। पेपर 1 का रिजल्ट 24 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इसी परीक्षा के तहत स्किल टेस्ट 3 और 4 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी