SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिशन शुरू
Saurabh Pandey | June 28, 2025 | 11:35 AM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपनी पद वरीयता सबमिट नहीं करते हैं, उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए नहीं माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को पदों के लिए वरीयता का प्रयोग करने का एक और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और इसके लिए वे पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से पदों या विभागों के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिट करने को कहा है। ऐसे उम्मीदवार 1 जुलाई, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपनी प्राथमिकताएं सबमिट कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
आयोग ने लेटेस्ट अधिसूचना में कहा कि अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले, उन उम्मीदवारों द्वारा पद/विभागों के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिट करना आवश्यक है, जो परीक्षा के स्किल टेस्ट में उपस्थित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि आवेदक दिए गए समय के दौरान विकल्पों में संशोधन कर सकते हैं और अंतिम रूप से प्रस्तुत की गई प्राथमिकताओं को अंतिम माना जाएगा।
जो उम्मीदवार इस अवधि के दौरान एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी विकल्प-सह-वरीयता सुविधा का प्रयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए स्किल टेस्ट देने वालों के लिए चयन सूची में उनकी उम्मीदवारी पर विचार करने के लिए अपने विकल्प-सह-वरीयताएं का प्रयोग करना अनिवार्य है।
जो उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपनी पद वरीयता सबमिट नहीं करते हैं, उन्हें अंतिम परिणाम में किसी भी पद के लिए नहीं माना जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को पदों के लिए वरीयता का प्रयोग करने का एक और अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा और इसके लिए वे पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
एसएससी ने कहा कि इस संबंध में किसी भी रूप में पोस्ट, फैक्स, ईमेल, हाथ से आदि प्राप्त किसी भी शिकायत पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा और उसे खारिज कर दिया जाएगा।
शारीरिक या चिकित्सा मानकों को पूरा करना अनिवार्य
पदों की अपनी वरीयताओं का प्रयोग करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा की सूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे वरीयता फॉर्म जमा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे पद के लिए अपेक्षित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं। यदि कोई उम्मीदवार किसी पद के लिए चयनित हो जाता है और बाद में यह पाया जाता है कि वह पद के लिए अपेक्षित शारीरिक और/या चिकित्सा मानकों को पूरा नहीं करता है, तो संबंधित विभाग द्वारा उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
SSC Stenographer Result 2025: परीक्षा विवरण
एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 16 और 17 अप्रैल, 2025 को आयोजित किया गया था। केवल वे उम्मीदवार ही परीक्षा देने के पात्र थे, जिन्होंने पिछले साल 10-12 दिसंबर को आयोजित पेपर 1 उत्तीर्ण किया था। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परिणाम 5 मार्च, 2025 को पेपर 1 के लिए घोषित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज