SSC Stenographer Result 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | July 11, 2025 | 06:21 PM IST | 2 mins read
जिन अभ्यर्थियों को अपने परिणामों में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर आयोग को सूचित कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में ग्रेड 'सी' के स्किल टेस्ट के लिए 9345 और ग्रेड 'डी' के लिए 26610 उम्मीदवारों का चयन किया गया। ग्रेड 'सी' के 6728 और ग्रेड 'डी' के 18646 उम्मीदवार स्किल टेस्ट में शामिल हुए। अब आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया है।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
आयोग की अधिसूचना के अनुसार, 27 जून से 1 जुलाई 2025 के बीच आयोग ने योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विकल्प और वरीयताएं मांगी थीं। इसके बाद कुल 15372 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए उपयुक्त माना गया है।
वेबसाइट पर जारी एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी 2024 परिणाम पीडीएफ में प्रत्येक उम्मीदवार का रिकॉर्ड नंबर, रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी की जानकारी, चयनित श्रेणी, चयनित पद और उनकी रैंक शामिल है।
SSC Stenographer Result 2024: स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट
दस्तावेज सत्यापन (डीवी) दौर उत्तीर्ण करने के बाद, विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रेड 'सी' में स्टेनोग्राफर के पद के लिए कुल 215 उम्मीदवारों और ग्रेड 'डी' के लिए 1908 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों को अपने परिणामों में कोई विसंगति दिखाई देती है, वे परिणाम घोषित होने के एक महीने के भीतर आयोग को सूचित कर सकते हैं। एक महीने के बाद ऐसे किसी भी अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
SSC Stenographer Result: 58 अभ्यर्थियों के परिणाम रोके गए
एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा 2024 में कुछ उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है। चार उम्मीदवारों (रोल नंबर: 9011000583, 9005000737, 9012000042 और 9005000861) की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।
इसके अलावा, 58 अभ्यर्थियों को विभिन्न कारणों से आगामी एसएससी परीक्षाओं से रोक दिया गया है और उनके परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। आयोग द्वारा इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में सूचीबद्ध किए गए हैं।
अगली खबर
]UGC NET Result 2025 Live: यूजीसी नेट जून रिजल्ट जल्द @ugcnet.nta.nic.in; संभावित डेट, लेटेस्ट अपडेट्स जानें
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल, एनटीए ने परिणाम को लेकर किसी आधिकारिक तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल