SSC Stenographer Recruitment 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन फॉर्म में आज से करें सुधार, कुल रिक्तियां जानें
Abhay Pratap Singh | August 27, 2024 | 10:25 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को ‘आवेदन पत्र सुधार विंडो’ के माध्यम से अपने संशोधित आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 27 अगस्त से ग्रेड सी और डी पदों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपने एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन फॉर्म 2024 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि कल यानी 28 अगस्त है। उम्मीदवारों को पहली बार सुधार करने और संशोधित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि दूसरी बार सुधार के लिए करेक्शन फीस 500 रुपये है। ये सुधार शुल्क सभी श्रेणी के उम्मीदवारों पर लागू होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को ‘आवेदन पत्र सुधार विंडो’ के माध्यम से अपने संशोधित आवेदन को दो बार सही करने और फिर से जमा करने की अनुमति दी जाएगी। यदि अपडेट किए गए आवेदन में कोई गलती हुई है, तो उन्हें आवश्यक सुधार करने के बाद एक और संशोधित आवेदन जमा करने की अनुमति दी जाएगी।”
Also read SSC GD 2025: एसएससी जीडी 2025 अधिसूचना जल्द ssc.gov.in पर होगी जारी, पात्रता जानें
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग द्वारा ग्रेड सी और ग्रेड डी पदों के लिए कुल 2,006 रिक्तियों को भरा जाएगा। एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 परीक्षा अक्टूबर-नवंबर के महीने में आयोजित होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि एसएससी द्वारा लागू सुधार शुल्क का भुगतान नहीं किया जाता है तो आवेदन पत्र की स्थिति ‘अपूर्ण’ दिखाई देगी। यह जानकारी आवेदन पत्र प्रिंटआउट के शीर्ष पर उपलब्ध होगी। ऐसे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और पहले से जमा किया गया आवेदन ही वैध रहेगा।”
SSC Stenographer 2024 Application Form: कैसे सुधार करें?
एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 आवेदन पत्र सुधार के लिए लिंक का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म को आवश्यक संशोधनों के साथ अपडेट करें।
- सभी अपडेट विवरण सत्यापित करें और भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
- संशोधित फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल