SSC Steno Grade C, D 2024 Final Answer Key: एसएससी स्टेनो ग्रेड सी, डी फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 21, 2025 | 09:41 AM IST | 2 mins read
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी उम्मीदवारों के अंक 20 मार्च 2025 शाम 6 बजे से जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवार इसे 4 अप्रैल 2025 शाम 6 बजे तक अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनो ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए कुल 9345 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें 2508 अनारक्षित उम्मीदवार हैं। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी में कुल 26610 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। एसएससी की यह भर्ती कुल 2006 पदों के लिए है।
एसएससी ने उम्मीदवारों के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। कट ऑफ वह न्यूनतम अंक है जो परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक विभिन्न श्रेणियों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं।
SSC Steno Grade C, D 2024 Recruitment: स्कोरकार्ड डिटेल
- परीक्षा का नाम
- अभ्यर्थी का रोल नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- जन्मतिथि
- श्रेणी
- लिंग
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंक
- अगले चरण के लिए निर्देश
SSC Steno Grade C, D 2024 Final Answer Key: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स
अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 30% अंक प्राप्त करना होगा। ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 25% हैं, और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम के लिए यह 20% है।
SSC Steno Grade C, D 2024 Recruitment: रिक्तियों की संख्या
इस वर्ष ग्रेड सी और ग्रेड डी स्टेनोग्राफर पदों के लिए कुल 2,006 रिक्तियों की घोषणा की गई है। चयन प्रक्रिया में सीबीटी के बाद एक स्किल टेस्ट शामिल है, जहां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी स्टेनोग्राफी की गति और सटीकता के आधार पर किया जाएगा।
Also read SSC Stenographer Result 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें कटऑफ
SSC Steno Grade C, D 2024 Recruitment: चयन प्रक्रिया
- एसएससी स्टेनो ग्रेड सी और ग्रेड डी चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट ग्रेड 'डी' के लिए 800 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड 'सी' के लिए 1000 शब्द प्रति मिनट है।
- दस्तावेज सत्यापन (डीवी) - शैक्षिक, पहचान और श्रेणी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- अंतिम मेरिट सूची और आवंटन - लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को विभाग सौंपे जाते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र