SSC Phase 13 Selection Post Admit Card 2025: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 एडमिट कार्ड जारी, 29 अगस्त को एग्जाम
Saurabh Pandey | August 26, 2025 | 01:17 PM IST | 1 min read
इससे पहले आयोग ने 22 अगस्त को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी की थी, जिससे उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों के स्थान की पुष्टि कर सकें।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी फेज 13 सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी फेज 13 सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यूजननेम और पासर्वड को कैप्चा कोड के साथ दर्ज करना होगा।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, केंद्र, समय और उम्मीदवार का विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड फोटो पहचान पत्र के साथ प्रवेश पत्र की प्रिटेंड प्रति लेकर जाना अनिवार्य है।
इससे पहले आयोग ने 22 अगस्त को परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी की थी, जिससे उम्मीदवार हॉल टिकट जारी होने से पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों के स्थान की पुष्टि कर सकें।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के एसएससी के प्रयास के तहत, पिछले परीक्षा शिफ्ट लॉग की विस्तृत तकनीकी समीक्षा और विश्लेषण के बाद पुन: परीक्षा निर्धारित की गई है।
SSC Phase 13 Selection Post Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।
- अब संबंधित क्षेत्रीय एसएससी लिंक चुनें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
- अब परीक्षा के दिन इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
SSC Phase 13 Selection Post: रिक्तियों की संख्या
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में 2423 रिक्तियों को भरना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा