SSC Phase 12 Exam 2024: एसएससी फेज 12 भर्ती परीक्षा आवेदन स्थिति लिंक ssc.gov.in पर सक्रिय, परीक्षा 20 जून से
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 02:09 PM IST | 2 mins read
एसएससी फेज 12 रिक्रूटमेंट एग्जाम एप्लीकेशन स्टेटस लिंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज 12 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन स्थिति लिंक सक्रिय कर दी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से एसएससी चरण 12 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 24, 25 और 26 जून 2024 को किया जाएगा।
एसएससी फेज 12 रिक्रूटमेंट एग्जाम डेट 2024 से चार से पांच दिन पहले उम्मीदवार SSC फेज 12 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी फेज 12 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी फेज 12 एडमिट कार्ड 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है।
उम्मीदवारों को लॉगिन करने और चरण 12 आवेदन की स्थिति की जांच करने के लिए अपने आवेदन संख्या, पिता का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नोटिस में कहा गया कि, एसएससी चरण 12 एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों को जारी किया जाएगा, जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
Also read SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल पंजीकरण 11 जून से होगा शुरू, ssc.gov.in से कर सकेंगे आवेदन
एसएससी फेज 12 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, पता, जन्म तिथि और श्रेणी जैसे विवरण शामिल होंगे। साथ ही हाल टिकट में परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग समय की भी जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आयोग ने पूर्वी, दक्षिणी और कर्नाटक केरल क्षेत्रों के लिए चरण 12 आवेदन स्थिति लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर आवेदन स्थिति लिंक की जांच कर सकते हैं। संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट लिंक ssc.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
एसएससी जेई 2024 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो और मूल सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी आदि साथ लाना होगा। एसएससी चरण 12 परीक्षा शैक्षिक योग्यता के आधार पर मैट्रिकुलेशन, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन सहित तीन स्तरों पर विभिन्न पदों के लिए 2,049 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल