SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 07:22 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अपने एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 पीडीएफ में रोल नंबर खोजने के लिए “Ctrl+F” का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए, लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। आयोग ने एसएससी एमटीएस, हवलदार रिजल्ट 2024 को पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित किया है। पीईटी/पीएसटी के लिए कुल 27,011 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने एसएससी एमटीएस कट ऑफ 2024 अंक जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 9,583 रिक्तियां भरी जानी हैं। इसमें एसएससी एमटीएस (गैर-तकनीकी) के लिए 6,144 पद और हवलदार के लिए 3,439 पद शामिल हैं।
SSC MTS Result 2024 Sarkari Result: 35 उम्मीदवारों के परिणाम रोके गए
उम्मीदवारों को सीबीई के सत्र-II में उनके प्रदर्शन के आधार पर पीईटी/पीएसटी के लिए चुना गया है। जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी उत्तीर्ण करने में विफल रहते हैं, उन्हें अंतिम परिणाम में हवलदार के पद के लिए नहीं माना जाएगा।
आयोग ने 35 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया है। हवलदार पदों के लिए पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अंतिम परिणाम के बाद अभ्यर्थियों की उत्तर कुंजी और अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
हालांकि, अगर ऐसे उम्मीदवार एमटीएस के पद के लिए चुने जाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी एमटीएस के पद के लिए वैध रहेगी। एमटीएस, हवलदार के लिए अंतिम परिणाम पीईटी/पीएसटी पूरा होने के बाद घोषित किया जाएगा।
Also read SSC Exam Calendar 2025-26: एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025-26 जारी, ssc.gov.in पर चेक करें शेड्यूल
SSC MTS Result 2024: एसएससी एमटीएस रिजल्ट कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 लिंक को ओपन करें।
- एसएससी एमटीएस परिणाम पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- इसमें एसएससी एमटीएस 2024 रिजल्ट की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल