SSC MTS, Havaldar Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस रिक्तियों में इजाफा, अब 11,518 पदों पर होगी भर्ती
Saurabh Pandey | March 4, 2025 | 12:57 PM IST | 1 min read
एमटीएस भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। हवलदार की भर्ती केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा की जाएगी। इस बार एमटीएस हवलदार भर्ती के लिए रिकॉर्ड 57,44,713 आवेदन प्राप्त हुए थे।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। अब 9583 की जगह 11518 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। एसएससी ने कुल 1935 पद बढ़ाए हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
पहले एमटीएस के 6144 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन अब यह वैकेंसी बढ़कर 9079 हो गई है। हालांकि, हवलदार पदों की वैकेंसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हवलदार पदों के लिए पहले से जारी 3439 रिक्तियां ही हैं।
एमटीएस भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। हवलदार की भर्ती केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा की जाएगी। इस बार एमटीएस हवलदार भर्ती के लिए रिकॉर्ड 57,44,713 आवेदन प्राप्त हुए थे।
SSC MTS, Havaldar 2024: क्वालीफाइंग अंक
एसएससी एमटीएस, हवलदार कंप्यूटर आधारित परीक्षा के सत्र-I और सत्र-II में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अनारक्षित कैटेगरी के लिए 30 प्रतिशत, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत है।
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती डिटेल्स
आपको बता दें एसएससी ने हवलदार पदों के लिए रिजल्ट 21 जनवरी को जारी कर दिया गया था। आयोग ने पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर 30 सितंबर से 11 नवंबर तक एसएससी एमटीएस, हवलदार कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया था। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 27011 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) दौर के लिए चुना गया था।
एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा में 45 मिनट के दो कंप्यूटर-आधारित सत्र शामिल थे, जिसमें दोनों में बहुविकल्पीय प्रश्न थे। दूसरे सत्र में गलत उत्तर देने पर एक अंक का जुर्माना लगाया गया। प्रत्येक श्रेणी के लिए राज्य-वार कटऑफ जारी की जाएगी, और फाइनल मेरिट सूची नॉर्मलाइज रॉ अंकों पर आधारित होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी