SSC MTS, GD Constable Exam Dates: एमटीएस, हवलदार परीक्षाएं 4 फरवरी से; जीडी कांस्टेबल एग्जाम डेट्स भी घोषित
Santosh Kumar | January 2, 2026 | 06:55 PM IST | 1 min read
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2025 भर्ती के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन बुकिंग प्रोसेस 15 जनवरी से शुरू होगा।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) 4 फरवरी से शुरू होगा। परीक्षा अलग-अलग सरकारी विभागों में ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 7,948 वैकेंसी हैं। इसके साथ ही, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट्स की भी घोषणा कर दी गई है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 23 फरवरी से शुरू होगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ), एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल जीडी और राइफलमैन के 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी एग्जाम डेट टेंटेटिव है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2025 भर्ती के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन बुकिंग प्रोसेस 15 जनवरी से शुरू होगा। एसएससी एमटीएस और हवलदार की परीक्षाएं कई शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जा सकती हैं।
यह अधिसूचना आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया है। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी से जुड़ी जानकारी जारी करेगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड होगा।
इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी/पीएसटी) और मेडिकल टेस्ट होगा। एमटीएस परीक्षा के लिए सिलेक्शन कंप्यूटर-बेस्ड एग्जामिनेशन के आधार पर होगा, जबकि हवलदार पद के लिए अतिरिक्त फिजिकल टेस्ट जरूरी है।
अगली खबर
]UKSSSC Results: असिस्टेंट अकाउंटेंट, कैशियर व अन्य पदों की फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी, कुल 246 उम्मीदवार चयनित
ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी नतीजों के अनुसार, कुल 246 उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए चुना गया है। आयोग ने चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी