SSC MTS Recruitment 2024: एसएससी एमटीएस-हवलदार के 8326 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें प्रक्रिया-पात्रता
Saurabh Pandey | July 31, 2024 | 08:33 AM IST | 3 mins read
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं - असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) (गैर-तकनीकी) और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 31 जुलाई रात 11 बजे के बाद समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान 1 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन पत्र में ऑनलाइन करेक्शन के लिए विंडो 16 और 17 अगस्त को खोली जाएगी। केवल उन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने परीक्षा शुल्क के भुगतान के साथ ऑनलाइन आवेदन पूरा किया होगा।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: रिक्तियों का विवरण
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 के तहत कुल 8,326 रिक्तियों में से 4887 रिक्तियां मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए हैं, जबकि 3439 रिक्तियां सीबीआईसी और सीबीएन में हवलदार पदों के लिए हैं।
SSC MTS Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
एसएससी मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है।
SSC MTS Vacancy 2024: आयुसीमा
एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष रखी गई है।
SSC MTS Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों को भी एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करने से भी छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: परीक्षा विवरण
एसएससी कैलेंडर 2024 के अनुसार, एसएससी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए टियर 1 परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2024 में देश भर में कई पालियों में आयोजित होने वाली है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2024 की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती सीबीई में दो सत्र होंगे और दोनों सत्रों में शामिल होना होगा। किसी भी सत्र का प्रयास न करने पर उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: चयन प्रक्रिया
एसएससी एमटीएस-हवलदार भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) शामिल होगी। पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए हैं।
इसके अलावा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं - असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment: परीक्षा पैटर्न
एसएससी एमटीएस- हवलदार भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 1.5 घंटे (प्रति सत्र 45 मिनट) होगी। परीक्षा में चार सेक्शन संख्यात्मक, गणितीय क्षमता, तर्क, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा होंगे। कुल 90 प्रश्न (सत्र 1 में 40, सत्र 2 में 50) होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे, जिसके लिए कुल 270 अंक दिए जाएंगे।
SSC MTS Havaldar 2024 Recruitment : मार्किंग स्कीम
एसएससी एमटीएस- हवलदार भर्ती परीक्षा की मार्किंग स्कीम के मुताबिक सत्र 1 में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि सत्र 2 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा