SSC Exams: एसएससी ने अभ्यर्थियों के लिए ‘फीडबैक मॉड्यूल’ शुरू किया, प्रतिक्रियाएं और समस्याएं साझा कर सकेंगे
Press Trust of India | September 18, 2025 | 10:36 PM IST | 1 min read
129 शहरों के 227 केंद्रों पर प्रतिदिन 3 पालियों में आयोजित की जा रही सीजीएल परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अभ्यर्थियों के लिए अपनी वेबसाइट पर एक ‘फीडबैक मॉड्यूल’ शुरू किया है ताकि वे अपनी प्रतिक्रियाएं और समस्याएं सीधे आयोग के साथ साझा कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है। एसएससी ने कहा है कि संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई)-2025 कुछ केंद्रों पर कुछ तकनीकी व्यवधानों के बावजूद देश भर में सुचारु रूप से आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 12 सितंबर से शुरू हुई और 26 सितंबर तक जारी रहेगी।
129 शहरों के 227 केंद्रों पर प्रतिदिन 3 पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि अब तक 526,194 उम्मीदवार बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक परीक्षा दे चुके हैं।
एसएससी के अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है।" परीक्षा अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए, आयोग ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ‘फीडबैक मॉड्यूल’ शुरू किया है।
Also read SSC MTS 2025: एसएससी एमटीएस हवलदार परीक्षा भी हो सकती है स्थगित, अब तक जारी नहीं हुआ एडमिट कार्ड
यह सुविधा उम्मीदवारों को अपने सुझाव और समस्याएं सीधे आयोग के साथ साझा करने की अनुमति देती है। एसएससी ने 1,100 उम्मीदवारों की परीक्षा तिथियों में फेरबदल किया है जिनकी तिथियां अन्य परीक्षाओं से टकरा रही थीं।
बयान में कहा गया है कि आयोग ने 10 सितंबर और 17 सितंबर के कदाचार के मामलों को उजागर करते हुए नोटिस अपलोड किए हैं, जो परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता के प्रति इसके मजबूत रुख को दर्शाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल