SSC JHT Exam 2024: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 परीक्षा तिथि ssc.gov.in पर जारी, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | March 10, 2025 | 07:51 PM IST | 2 mins read
SSC JHT 2024 Paper 2 Exam Date: एसएससी जेएचटी 2024 पेपर 1 में योग्य घोषित उम्मीदवार ही संयुक्त हिंदी अनुवादक पेपर 2 परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 10 मार्च को कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर पेपर 2 परीक्षा तिथि जारी कर दी है। एसएससी जेएचटी 2024 पेपर 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2024 अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
एसएससी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 (पेपर 2, डिस्क्रिप्टिव) 29 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी।” सूचना में आगे कहा गया कि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2024 के माध्यम से कुल 320 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा। एसएससी जेएचटी पेपर 2 ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर 2 परीक्षा 200 अंकों के लिए कराई जाएगी। एचएससी जेएचटी 2024 पेपर 2 की अवधि 2 घंटे यानी 180 मिनट है।
एसएससी जेएचटी 2024 पेपर 1 में योग्य घोषित उम्मीदवार ही संयुक्त हिंदी अनुवादक पेपर 2 परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। SSC JHT पेपर 1 का परिणाम 14 फरवरी, 2025 को घोषित किया गया था। इस वर्ष SSC ने जूनियर हिंदी अनुवादक की परीक्षा का नाम बदलकर संयुक्त हिंदी अनुवादक कर दिया है।
एसएससी जेएचटी पेपर 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग जल्द ही एसएससी जेएचटी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा जूनियर ट्रांसलेटर ऑफिसर (JTO), जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
SSC JHT Paper 2 Exam Pattern 2025: जेएचटी पेपर 2 एग्जाम पैटर्न
- अनुवाद अनुभाग (Translations Section) - हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद के लिए एक पैसेज और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद के लिए एक पैसेज आएगा।
- निबंध लेखन अनुभाग (Essay Writing Section) - एक निबंध हिंदी में और एक निबंध अंग्रेजी में लिखने के लिए आएगा।
विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार