SSC JE Final Answer Key 2024: एसएससी जेई फाइनल आंसर की, रिस्पांस शीट जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 11:41 AM IST | 1 min read
एसएससी के नोटिस के अनुसार, एसएससी जेई 2024 के योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 20 फरवरी को एसएससी जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेई 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेई पेपर II रिजल्ट 2024 फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किया गया था।
एसएससी के नोटिस के अनुसार, एसएससी जेई 2024 के योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें उनके पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके देखा जा सकता है।
SSC JE Final Answer Key 2024: 5 मार्च तक करें डाउनलोड
एसएससी जेई 2024 आंसर की सुविधा 5 मार्च तक खुली रहेगी। आयोग ने जेई (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2024 के क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट के साथ एसएससी जेई अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड की है।
एसएससी जेई टियर 2 फाइनल रिजल्ट 2025 के अनुसार, 1,701 उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और उसके बाद नियुक्ति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने कोर्ट के आदेश के कारण 7 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए हैं।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एसएससी जेई 2024 फाइनल आंसर की के प्रिंटआउट, क्वेश्चन पेपर कम रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड अंतिम तिथि तक ले लें, क्योंकि निर्दिष्ट तिथि के बाद सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Also read SSC JE Final Result 2024: एसएससी जेई फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक जानें
SSC JE 2024 Final Answer Key: एसएससी जेई आंसर की कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी जेई 2024 फाइनल आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'आंसर की' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी जेई 2024 फाइनल आंसर की ओपन करें।
- एसएससी जेई आंसर की पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा