SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर कब आएगा? संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 3, 2025 | 10:10 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट के रोल नंबर होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किया जाएगा। आयोग की घोषणा के बाद एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम 2025 अप्रैल महीने में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, एसएससी ने अभी तक जीडी कांस्टेबल परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 से 25 फरवरी, 2025 तक सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और चिकित्सा परीक्षा (ME) को शामिल किया गया है। इन टेस्ट की तिथियां और स्थान आधिकारिक एसएससी वेबसाइट पर अपडेट किए जाएंगे।
SSC GD परिणाम में परीक्षा और उत्तीर्ण उम्मीदवारों के बारे में महत्वपूर्ण विवरण जैसे परीक्षा का नाम, उत्तीर्ण उम्मीदवारों के नाम, उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर, उम्मीदवारों की श्रेणियां और बलों के नाम शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही सहित कुल 39,481 पदों को भरा जाएगा।
SSC GD Constable CBT Exam Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
एसएससी की घोषणा के बाद कैंडिडेट नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एसएससी जीडी कांस्टेबल सीबीटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज के शीर्ष पर मौजूद रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- जीडी टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित एसएससी जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ देखें, डाउनलोड करें और सहेजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा