SSC GD Constable Re-Exam: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल री-एग्जाम आज, जानें गाइडलाइंस
Saurabh Pandey | March 30, 2024 | 08:39 AM IST | 1 min read
एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 2024 का आयोजन इससे पहले 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी 2024 री-एग्जाम का आयोजन आज यानी 30 मार्च को कुछ केंद्रों पर किया जाना है। एसएससी ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी थी। इसके अनुसार, मध्य (सीआर), उत्तरी (एनआर), उत्तर पूर्वी (एनई), और पश्चिमी (डब्ल्यूआर) क्षेत्रों के विशिष्ट केंद्रों के उम्मीदवारों को पुन: परीक्षा देने की अनुमति दी गई है।
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 16185 उम्मीदवारों के लिए आज यानी 30 मार्च को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
इन परीक्षा केंद्रों के लिए दोबारा होगा एग्जाम
आयोग ने जारी सूचना में बताया कि जिन उम्मीदवारों ने कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, पटना, देहरादून, डिब्रूगढ़, रूड़की, ईटानगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हजारीबाग, मेरठ, अहमदाबाद, नई दिल्ली और गया स्थित परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए थे, उनके लिए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दोबारा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न
एसएससी जीडी अधिसूचना 2024 पीडीएफ के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा 160 अंकों की होगी, जिसमें 80 प्रश्न होंगे। ऑनलाइन परीक्षा में 4 खंड होंगे, जिन्हें 60 मिनट में हल करना होगा। प्रश्न गलत करने पर 0.25 अंक काटे जायेंगे। यदि प्रश्न अनुत्तरित छोड़ दिया जाता है तो कोई मार्किंग नहीं होगी।
परीक्षा गाइडलाइन
- एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
- परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने की मनाही होगी।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
- उम्मीदवारों को एक फोटो आईडी प्रमाण पत्र और एक फोटोग्राफ भी अपने साथ लेकर जाना होगा।
SSC GD Constable Recruitment यहां मिलेगी नियुक्ति
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
- सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)
- सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ)
अगली खबर
]SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 30 मार्च को परीक्षा
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफलमैन (जीडी) भर्ती के लिए 30 मार्च को पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार