SSC GD Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड अस्पष्ट होने पर क्या करें, निर्देश जारी
Abhay Pratap Singh | April 28, 2026 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक ssc.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 में क्यूआर कोड के धुंधला या अस्पष्ट होने पर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, 28 से 30 अप्रैल के बीच परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करें या स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
एसएससी ने बताया कि, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को निर्धारित कुछ अभ्यर्थियों द्वारा डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड में नीचे का बारकोड दिखाई नहीं दे रहा है।
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने डाउनलोड किए गए ई-एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांच लें और सुनिश्चित करें कि बारकोड उसमें दो (02) अलग-अलग स्थानों पर स्पष्ट रूप से प्रिंटेड हों और दिखाई दे रहा हों। यदि दोनों बारकोड्स में से कोई एक स्पष्ट नहीं है, तो ई-एडमिशन सर्टिफिकेट्स फिर से डाउनलोड करे
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल वही संशोधित ई-एडमिट कार्ड साथ लाना होगा, जिसमें दोनों बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हों। इसके साथ ही अन्य निर्धारित दस्तावेज भी लाना अनिवार्य हैं। बता दें कि एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में शुरू है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 25,487 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से अपना एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC GD Admit Card 2026 Download Link: डाउनलोड करें
उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करें:
- एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल