SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, परीक्षा तिथियां जानें
Saurabh Pandey | January 27, 2025 | 01:38 PM IST | 2 mins read
एसएससी वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एसएससी जीडी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा की तिथि, शहर और प्रवेश पत्र जारी करने की तारीखों के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा की तारीखें 26 जनवरी से उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइटों और सीआरपीएफ पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें कर्नाटक केरल क्षेत्र के लिए अपडेट पहले से ही उपलब्ध हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का विवरण परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। इसके बाद परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2025 में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार 26 जनरी 2025 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपनी निर्धारित परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
SSC GD Constable Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- रिपोर्टिंग समय और परीक्षा निर्देश
SSC GD Constable Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक में दो अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
SSC GD Constable Admit Card 2025: परीक्षा तिथियां
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी को आयोजित होनी है। सभी परीक्षा तिथियों से 10 दिन पहले अभ्यर्थियों की परीक्षा सिटी स्लिप डिटेल आएंगी। वहीं चार दिन पहले एडमिट कार्ड घोषित होंगे।
SSC GD Constable Admit Card 2025: इन सेनाओं में होंगी रिक्तियां
यह भर्ती अभियान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सचिवालय रक्षा बल (एसएसएफ), असम राइफल्स (एआर) में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) में सिपाही में 39,481 रिक्तियों को भरेगा।
अगली खबर
]SBI Clerk Admit Card 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द; फरवरी में होगी परीक्षा
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन विवरण जैसे यूजर नेम या रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल