SSC GD Constable Admit Card: एसएससी जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, 30 मार्च को परीक्षा
Santosh Kumar | March 26, 2024 | 10:12 AM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, इससे पहले परीक्षा 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल री-एग्जाम परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफलमैन (जीडी) भर्ती के लिए 30 मार्च को पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है।
एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा 2024 का आयोजन इससे पहले 20 फरवरी से 7 मार्च तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। आयोग द्वारा 16,185 उम्मीदवारों के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दोबारा आयोजन किया जाएगा।
आयोग ने जारी सूचना में बताया कि, “जिन उम्मीदवारों ने कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, पटना, देहरादून, डिब्रूगढ़, रूड़की, ईटानगर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हजारीबाग, मेरठ, अहमदाबाद, नई दिल्ली और गया स्थित परीक्षा केंद्रों में उपस्थित हुए थे, उनके लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दोबारा आयोजित की जाएगी।”
SSC GD Constable Re-Exam Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए SSC GD Constable Re-Exam Admit Card Direct Link से परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाएं।
- Homepage पर शीर्ष पर दिए गए 'STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR CONSTABLE (GD)' पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना लॉगिन क्रेडेंसियल जैसे विवरण दर्ज करें।
- परीक्षा के लिए SSC GD Constable Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें उल्लिखित अपनी डिटेल की जांच कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 81 पालियों में आयोजित होगी। एसएससी जीडी 2024 भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 26,146 रिक्तियां भरी जाएंगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 समाप्त होने के बाद अप्रैल माह के पहले सप्ताह में उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है। आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद आयोग द्वारा एसएससी कांस्टेबल जीडी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
अगली खबर
]SSC Recruitment 2024: एसएससी के 2,049 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका; 30 मार्च से खुलेगी करेक्शन विंडो
10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन कर चुके इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आयोग ने इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2,049 रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल