Abhay Pratap Singh | March 25, 2024 | 03:40 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई 2024 भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएसएसी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के लिए जल्द अधिसूचना जारी की जा सकती है। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जेई भर्ती संबंधित जानकारी देख सकेंगे।
आयोग द्वारा इससे पहले 29 फरवरी को एसएससी जेई 2024 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाना था। एसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एसएससी जेई आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 29 मार्च है। हालाँकि, उम्मीदवारों के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध नहीं कराई गई है।
एसएससी जेई 2024 भर्ती परीक्षा 4, 5 और 6 जून को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, पेपर-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। एसएससी जेई प्रीलिम्स एग्जाम में सफल उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
एसएसएसी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट विभाग में उम्मीदवारों की पोस्टिंग की जाएगी। एसएससी जेई फाइनल मेरिट लिस्ट प्री एग्जाम, मेन एग्जाम और दस्तावेज सत्यापन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
Also readSSC CHSL Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,342 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवार व आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को फीस भुगतान में छूट दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा देख सकते हैं। हालाँकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी:
| विभाग | पोस्ट | शैक्षिक योग्यता | आयु सीमा |
|---|---|---|---|
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री; या (ए) सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा (बी) सिविल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, निष्पादन, रखरखाव में दो साल का कार्य अनुभव। | 30 वर्ष |
जेई (ई एंड एम) | इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री; या (ए) इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा; और (बी) इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, निष्पादन, रखरखाव में दो साल का अनुभव। | 30 वर्ष | |
केंद्रीय जल आयोग | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा | 30 वर्ष |
जेई (एम) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा | 30 वर्ष | |
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (ब्रह्मपुत्र बोर्ड) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा | 30 वर्ष |
फरक्का बैराज परियोजना (एफबीपी) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष |
जेई (एम) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष | |
सैन्य अभियंता सेवाएँ (एमईएस) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री; या (ए) सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा (बी) सिविल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, निष्पादन और रखरखाव में दो साल का अनुभव। | 30 वर्ष |
जेई (ई और एम) | इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री; या (ए) इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा (बी) इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग कार्यों की योजना, निष्पादन और रखरखाव में दो साल का अनुभव | 30 वर्ष तक | |
पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय (अंडमान लक्षद्वीप हार्बर वर्क्स) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष |
जेई (एम) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष | |
राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) | जेई(सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष |
जेई (ई) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष | |
जेई (एम) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 30 वर्ष | |
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) | जेई (सी) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 32 वर्ष |
जेई (ई) | इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 32 वर्ष |