SSC OTR Edit Window: एसएससी ओटीआर एडिट विंडो आज से ssc.gov.in पर खुली, अंतिम तिथि 31 अगस्त
Abhay Pratap Singh | August 14, 2025 | 11:23 AM IST | 2 mins read
एसएससी परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत, शैक्षिक या संपर्क विवरण को अपडेट कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 14 अगस्त से एसएससी ओटीआर एडिट विंडो खोल दी है। पंजीकृत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी ओटीआर प्रोफाइल में आवश्यक सुधार कर सकते हैं। एसएससी परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
आयोग की भर्ती परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने ओटीआर प्रोफाइल बना ली है, उनके लिए एसएससी एग्जाम ओटीआर एडिट विंडो 31 अगस्त, 2025 तक खुली रहेगी। एसएससी ने कहा है कि, उम्मीदवारों के पास विंडो बंद होने से पहले अपने ओटीआर विवरण में सुधारने का यह एकमात्र अवसर है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ओटीआर संपादन सुविधा 14.08.2025 से 31.08.2025 तक उपलब्ध रहेगी। जो अभ्यर्थी अपने विवरण में संशोधन/सुधार कराना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर उक्त सुविधा का उपयोग करें।”
Also read SSC Constable GD PET ,PST 2025: एसएससी कांस्टेबल जीडी पीईटी/पीएसटी डेट घोषित, एडमिट कार्ड लिंक जारी
एसएससी ने आधिकारिक सूचना में आगे कहा कि, “एक बार जमा किए गए विवरण को भविष्य की परीक्षाओं के लिए मान्य होंगे और उम्मीदवारों को उपरोक्त समय सीमा के बाद ओटीआर विवरण को संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।” उम्मीदवारों किसी भी प्रश्न के लिए टेलीफोन या ईमेल के माध्यम से हेल्प-डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
आगे कहा गया कि, “भौतिक रूप में प्रस्तुत किए गए अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।” इस बीच, आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएलई), 2025 को स्थगित कर दिया है, जो 13 अगस्त, 2025 से निर्धारित थी। संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
SSC exams 2025 OTR Edit Window Opens: सुधार करें?
एसएससी एग्जाम ओटीआर प्रोफाइल में निम्नलिखित चरणों का पालन करके सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक एसएससी वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- ओटीआर क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- ‘एडिट ओटीआर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- आवश्यक बदलाव करें और अपडेट करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले सभी विवरणों को सत्यापित करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग