SSC CPO Recruitment 2024: एसएससी ने सब-इंस्पेक्टर के 4,187 पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना, आवेदन शुरू
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 10:09 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीपीओ सब-इंस्पेक्टर परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, इस बार यह परीक्षा आयोग द्वारा 9 से 13 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2024 (एसएससी सीपीओ) के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस जारी नोटिफिकेशन के तहत एसएससी दिल्ली पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में 4187 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती करने जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए 28 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को 30 से 31 मार्च के बीच आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा। भर्ती के लिए रिक्तियों का विवरण और परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी नोटिस देख सकते हैं। आपको बता दें कि एसएससी सीपीओ एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है, इस बार एसएससी सीपीओ सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 9 से 13 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
SSC CPO Vacancy 2024: पंजीकरण शुल्क
एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी वर्ग और पूर्व सैनिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा आवेदन पत्र में पहली बार सुधार करने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार बदलाव करने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
SSC Sub-Inspector Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
एसएससी सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा दिल्ली एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2024 को 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1999 से पहले और 1 अगस्त 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SSC CPO Recruitment 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके SSC CPO Sub-Inspector Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Homepage पर Quick Links अनुभाग में Apply पर क्लिक करें।
- 'SSC CPO Recruitment 2024 Link' दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- यदि पुराने यूजर हैं तो अपनी आईडी से लॉगिन करें अन्यथा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- अब आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और पुष्टीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच