SSC CPO Paper 2 Result: एसएससी सीपीओ पेपर 2 संशोधित रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, 22,244 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टेड
Saurabh Pandey | September 2, 2025 | 01:53 PM IST | 1 min read
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई मेडिकल परीक्षा चरण निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार दृष्टि मानकों, शारीरिक स्वास्थ्य और ओवरऑल चिकित्सा योग्यता का आंकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस राउंड में फिट घोषित किए गए उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची के लिए माना जाता है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2024 में सब-इंस्पेक्टर के पेपर 2 का रिजल्ट अपडेट कर दिया है। संशोधित परिणाम के अनुसार, अब कुल 22,244 उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पेपर II में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा में बैठने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अनुसार, कुल 22,244 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें 1885 महिला उम्मीदवार, 20283 पुरुष उम्मीदवार और 76 रोके गए उम्मीदवार शामिल हैं।
पहले चयनित उम्मीदवारों की संख्या
पहले जारी रिजल्ट में मेडिकल जांच के लिए 22,269 उम्मीदवारों को सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें 1,889 महिला और 20,380 पुरुष उम्मीदवार शामिल थे। पुरुष और महिला की गिनती में मामूली समायोजन के साथ अब कुल 25 कम हो गए हैं।
SSC CPO Paper 2 Result: मेडिकल टेस्ट
एसएससी दिल्ली पुलिस एसआई मेडिकल परीक्षा चरण निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार दृष्टि मानकों, शारीरिक स्वास्थ्य और समग्र चिकित्सा योग्यता का आंकलन करने के लिए आयोजित किया जाता है। इस राउंड में फिट घोषित किए गए उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची के लिए माना जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल