SSC GD Constable PET ,PST 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड जारी, 20 अगस्त से परीक्षा
Saurabh Pandey | August 12, 2025 | 03:04 PM IST | 1 min read
सभी उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के समय ई-प्रवेश पत्र की प्रिंटेड प्रति लाने का निर्देश दिया जाता है। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के बिना पीईटी/पीएसटी में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सीएपीएफ, एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और एनसीबी में सिपाही में सीटी (जीडी) परीक्षा-2025 के पीईटी/पीएसटी कार्यक्रमों के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट यानी rect.crpf.gov.in पर उपलब्ध लिंक https://www.crpfonline.com के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के समय ई-प्रवेश पत्र की प्रिंटेड प्रति लाने का निर्देश दिया जाता है। उम्मीदवारों को उनके प्रवेश पत्र के बिना पीईटी/पीएसटी में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crpfonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- अब एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read IBPS Hindi Officer Admit Card 2025: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, परीक्षा पैटर्न जानें
SSC GD Constable PET/PST Admit Card 2025: पीईटी, पीएसटी तिथि
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2025 में सिपाही की पीएसटी/पीईटी 20 अगस्त 2025 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
डीएमई/डीवी के समय उम्मीदवारों की पात्रता/दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसलिए, सीबीई/पीएसटी/पीईटी में उपस्थित होने से पहले इस सूचना में निर्धारित अनुसार अपनी पात्रता सत्यापित करना उम्मीदवारों की जिम्मेदारी होगी।
पीएसटी/पीईटी के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद पीएसटी और पीईटी से गुजरना होगा। पीएसटी में ऊंचाई, वजन और छाती (जैसा लागू हो) का माप शामिल होगा।
अगली खबर
]RSSB Patwari Admit Card 2025: आरएसएसबी पटवारी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, परीक्षा तिथि 17 अगस्त, जानें टाइमिंग
वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 का लिंक कल यानी 13 अगस्त 2025 को आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम