Abhay Pratap Singh | August 12, 2025 | 01:30 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर 2025 कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने हिंदी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 (Hindi officer Recruitment Exam 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत एवं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर 2025 कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हिंदी ऑफिसर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड विंडो 17 अगस्त तक खुली रहेगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर कॉल लेटर 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर 2025 एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस एचओ एडमिट कार्ड 2025 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे - आधार कार्ड/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंट/ वोटर आईडी/ आदि लाना होगा।
आईबीपीएस हिंदी अधिकारी 2025 भर्ती चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, ग्रुप एक्सरसाइड और व्यक्तिगत साक्षात्कार को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडटे के लिए उम्मीदवारों को आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
उम्मीदवार नीचे सारणी में आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर एग्जाम पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:
टेस्ट नंबर | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | पेपर की अवधि | पेपर का माध्यम |
---|---|---|---|---|---|
1 | रीजनिंग | 50 | 25 | 35 मिनट | अंग्रेजी |
2 | इंग्लिश लैंग्वेज | 50 | 50 | 35 मिनट | अंग्रेजी |
3 | जनरल अवेयरनेस | 50 | 50 | 20 मिनट | अंग्रेजी |
4 | हिंदी लैग्वेज | 50 | 75 | 50 मिनट | हिंदी |
कुल | 200 | 200 | 140 मिनट | - |