SSC CHT 2024: एसएससी सीएचटी भर्ती परीक्षा पेपर 1 की फाइनल आंसर की, मार्क्स जारी, ssc.gov.in से करें चेक
Santosh Kumar | March 4, 2025 | 05:03 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा, तभी वे अपने एसएससी सीएचटी पेपर 1 के अंक देख पाएंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (सीएचटी) 2024 के पेपर-1 के अंक, फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना स्कोर, फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं।
एसएससी सीएचटी पेपर-1 में कुल 2,145 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। योग्य और अयोग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक 3 से 4 मार्च, 2025 शाम 6 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
SSC CHT 2024: रिजल्ट 14 फरवरी को जारी हुआ
अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा, तभी वे अपने व्यक्तिगत अंक देख पाएंगे। सीएचटी परीक्षा का परिणाम एसएससी द्वारा 14 फरवरी 2025 को पहले ही घोषित कर दिया गया था।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपने अंक जांच लें और डाउनलोड कर लें। किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय से पहले एसएससी सीएचटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करना बेहतर है।
एसएससी सीएचटी पेपर 1 परीक्षा 9 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई। उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 30% अंक, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25% और अन्य श्रेणियों को 20% अंक प्राप्त करने होंगे।
SSC CHT Answer Key 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचटी भर्ती परीक्षा पेपर 1 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- एसएससी सीएचटी पेपर 1 आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें डाउनलोड लिंक होगा।
- लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अंतिम उत्तर कुंजी देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- उत्तर कुंजी की समीक्षा करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]MPESB Group 4 Recruitment 2025: एमपीईएसबी ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 966 पदों पर वैकेंसी, जानें प्रक्रिय
इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के जरिए 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 4 भर्ती से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’