SSC CHSL Answer Key 2024: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 आंसर की ssc.gov.in पर जारी, 28 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | November 26, 2024 | 06:15 PM IST | 2 mins read
सीएचएसएल 2024 टियर 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 26 नवंबर को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2024 टियर 2 उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएचएसएल 2024 टियर 2 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को सीएचएसएल टियर 2 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। एसएससी सीएचएएल आपत्ति विंडो 28 नवंबर, 2024 को बंद कर दी जाएगी।
उम्मीदवार आज (26 नवंबर) से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग सीएचएसएल टियर 2 फाइनल आंसर की और सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2024 जारी करेगा। SSC CHSL 2024 टियर 2 परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी।
Also read SSC CGL Result 2024 Live: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब आएगा? जानें ऑफिसियल वेबसाइट, लेटेस्ट अपडेट
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “आयोग उक्त परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले विकल्प-सह-वरीयता प्राप्त करेगा। इस संबंध में एक सूचना जल्द ही अपलोड की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित समय अवधि के भीतर अपनी प्राथमिकताएं दर्ज करने के लिए विकल्प-सह-वरीयता विंडो सक्रिय होने की सूचना दी जाएगी।”
उम्मीदवार एसएससी सीएचएसली आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रयास नहीं किए गए उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं है।
SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: कैसे चुनौती दर्ज कराएं?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से अंतिम तिथि तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, SSC CHSL 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आंसर की जांचें।
- आवश्यकता होने पर, उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- चुनौती वाले उत्तर का चयन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- इसे सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UP News: एएमयू में प्रवेश के लिए दलितों-पिछड़ों को आरक्षण देने की मांग को लेकर नवगठित संगठन ने किया प्रदर्शन
एएमयू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं कि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर कोई अप्रिय घटना न हो।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा