Santosh Kumar | March 20, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर, 2025 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई। टियर 1 रिजल्ट 27 फरवरी को घोषित किए गए।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2025 परीक्षा के टियर 1 की फाइनल आंसर की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह फाइनल आंसर की उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है, जो नवंबर 2025 में आयोजित टियर 1 परीक्षा में शामिल हुए। सीएचएसएल फाइनल आंसर की के साथ-साथ, उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए गए है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर, 2025 तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई, जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर-की दिसंबर 2025 में जारी की गई।
इसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई। सभी आपत्तियों की समीक्षा करने और जरूरी बदलाव करने के बाद, एसएससी ने अब फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी है। फाइनल आंसर की पर कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार पोर्टल के लॉगिन सेक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। टियर 1 के नतीजे पहले ही 27 फरवरी 2026 को घोषित किए गए थे।
Also readSSC CHSL Result 2026 (Out) LIVE: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट @ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ जानें
उम्मीदवार स्कोरकार्ड के माध्यम से योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही, एसएससी ने टियर 2 परीक्षा की तैयारियों में भी तेज़ी ला दी है। टियर 2 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।
एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 10 अप्रैल को एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी; जिसमें पहले सत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न और दूसरे सत्र में कौशल परीक्षा/टाइपिंग परीक्षा शामिल होगी।