SSC CHSL Application Correction: एसएससी सीएचएसएल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 26 जुलाई तक सुधार का मौका
Saurabh Pandey | July 25, 2025 | 07:50 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। परीक्षा डाक सहायक, लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), कोर्ट क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSLE) 2025 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 26 जुलाई तक आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र सुधार विंडो जो 23 जुलाई को खुलने और 24 जुलाई को बंद होने वाली थी, उसे आगे बढ़ा दिया गया था।
SSC CHSL Application Correction: आवेदन सुधार शुल्क
किसी भी उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र सुधार विंडो' के दौरान अपने आवेदन पत्र में दो बार सुधार करने और दोबारा जमा करने की अनुमति होगी। आयोग पहली बार आवेदन पत्र में सुधार करने और दोबारा जमा करने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार संशोधित आवेदन पत्र में सुधार करने और दोबारा जमा करने के लिए 500 रुपये का एक समान सुधार शुल्क लगाएगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो। सुधार शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
SSC CHSL Application Correction: आवेदन सुधार प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन पत्र प्रदर्शित होगा।
- अपने भरे गए आवेदन पत्र की जांच करें और सुधार करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CHSL Exam 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। वहीं टियर 2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल