SSC CHSL 2024 Registration: एसएससी सीएचएसएल रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका आज; करेक्शन विंडो 10 मई
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 12:32 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा (एसएससी सीएचएसएल 2024) के लिए पंजीकरण आज (7 मई) बंद कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अन्य उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान 8 मई तक किया जा सकता है।
SSC CHSL 2024 Age Limit: एसएससी सीएचएसएल आयु सीमा
एसएससी सीएचएसएल 2024 परीक्षा तिथि टियर 1 के तहत विभिन्न मंत्रालयों के लिए ग्रुप सी पदों पर क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 पदों पर भर्ती की जानी है। एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू होगी।
परीक्षा 1 से 12 जुलाई के बीच कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए जो उम्मीदवार कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 1 अगस्त, 2024 की कट-ऑफ तारीख तक या उससे पहले आवश्यक योग्यता का प्रमाण जमा करना होगा।
एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में वांछित सुधार के लिए सुधार विंडो 10-11 मई तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी सुधार शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक कर सकेंगे। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read SSC CHSL 2024: एसएससी ने नई वेबसाइट पर ओटीआर प्रक्रिया के संबंध में जारी की अधिसूचना, जानें डिटेल
SSC CHSL 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीएचएसएल 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Quick Links अनुभाग में Apply विकल्प पर क्लिक करें।
- अब, 'CHSL (10+2) Examination.,2024' के सामने Apply पर क्लिक करें।
- पंजीकृत नहीं है तो पहले पोर्टल पर रजिस्टर करें।
- आईडी लॉगिन करके आवेदन पत्र, दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी डिटेल जांचते हुए शुल्क जमा करें।
- अंत में SSC CHSL 2024 भरा हुआ आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें लें।
अगली खबर
]HP Board 10th Result 2024: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट hpbose.org पर जारी; 74.61 प्रतिशत छात्र पास
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 92 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 74.61 प्रतिशत रहा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा