SSC CGL Final Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 19, 2024 | 09:23 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 19 दिसंबर को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 (SSC CGL Tier 1) के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। टियर 1 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार समय सीमा के भीतर सीजीएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट का भी प्रिंटआउट ले सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर-I) के उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी को आयोग की वेबसाइट पर 19.12.2024 को अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार लॉगिन करके 19.12.2024 (शाम 06:00 बजे) से 08.01.2025 (शाम 06:00 बजे) तक प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अपनी व्यक्तिगत अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।”
Also read SSC CGL 2024 Tier 1 Marks: एसएससी सीजीएल टियर 1 मार्क्स जारी, ssc.gov.in से करें डाउनलोड
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम 5 दिसंबर, 2024 को जारी किया गया था। टियर-1 में 1.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों को टियर-2 (पेपर-1) में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 टियर-2 का आयोजन 18 जनवरी, 2025 से 20 जनवरी, 2025 तक किया जा सकता है।
सीजीएल टियर I अंतिम उत्तर कुंजी 2024 के लिए डायरेक्ट लिंक - https://ssc.digialm.com/EForms/configuredHtml/32874/89695/login.html
SSC CGL 2024 Tier 1 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एसएससी सीजीएल 2024 टियर 1 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- CGL टियर I अंतिम उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा