SSC CGL RE-Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल री-एग्जाम 14 अक्टूबर को, उत्तर कुंजी के लिए नोटिस जारी
Abhay Pratap Singh | September 30, 2025 | 08:22 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 13.5 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGLE) 2025 टियर-1 के लिए री-एग्जाम (पुनः परीक्षा) का आयोजन 14 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 उत्तर कुंजी 15 अक्टूबर के आस-पास जारी की जा सकती है और उसी दिन आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोली जाएगी।
आयोग की आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, इन परीक्षाओं के दौरान, कुछ कदाचार की घटनाएं भी सामने आई हैं। कुछ व्यक्तियों को फर्जी पीडब्ल्यूबीडी दस्तावेज पेश करने और स्क्राइब प्राप्त करने के प्रावधान का दुरुपयोग करने के आरोप में कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
आगे कहा गया कि, “दूरस्थ पहुंच प्रयासों के कुछ मामले भी सामने आए हैं और ऐसी रिपोर्टों का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों पर कदाचार का संदेह है और कदाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं, उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा और आगे कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।”
विज्ञप्ति के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों के साक्ष्य अस्पष्ट हैं, उन्हें 14 अक्टूबर को पुनः परीक्षा देनी होगी। रिमोट टेकओवर के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय लगातार लागू किए जाएंगे। 26 सितंबर की मुंबई अग्निकांड घटना से प्रभावित उम्मीदवारों की परीक्षा भी 14 अक्टूबर को होगी।”
“अभ्यर्थी फीडबैक पोर्टल के माध्यम से 18920 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने तकनीकी व्यवधानों की सूचना दी थी और इसकी डिजिटल फुटप्रिंट्स से जांच की गई। उचित विश्लेषण के बाद, प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि पुनर्निर्धारित की गई और उन्हें परीक्षा देने का एक और अवसर दिया गया।”
इसके अतिरिक्त, दिल्ली पुलिस की एसआई और सीपीओ 2025 परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो खोल दी गई है। कांस्टेबल जीडी 2026 के लिए आवेदन विंडो नवंबर 2025 में शुरू होगी। वहीं, सीएचएसएल (CHSL) परीक्षा का टियर-1 अक्टूबर 2025 के चौथे सप्ताह से आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद एसआई (CPO) 2025, जेई (JE) और एमटीएस (MTS) परीक्षाएं आयोजित होंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार