SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगी बंद, ssc.gov.in पर दर्ज कराएं आपत्ति
Abhay Pratap Singh | January 23, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड करने और चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल यानी 24 जनवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 टियर 2 के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2024 और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2024 डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन यदि कोई हो, 21.01.2025 (शाम 06.00 बजे) से 24.01.2025 (शाम 06.00 बजे) तक चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए 100/- रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 24.01.2025 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।”
Also read SSC CGL Tier 2 Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की जारी, 24 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
आयोग ने यह भी सूचित किया है कि वह उक्त परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले विकल्प-सह-वरीयता प्राप्त करेगा। इस संबंध में एक नोटिस जल्द ही अपलोड किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित समय अवधि के भीतर अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने के लिए विकल्प-सह-वरीयता विंडो सक्रिय करने की जानकारी दी जाएगी।
एसएससी ने नोटिस में आगे कहा कि, जो उम्मीदवार समय-अवधि के दौरान अपने विकल्प-सह-वरीयता का प्रयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपने विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची/अंतिम चयन में शामिल करने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024: कैसे आपत्ति उठाएं?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तरकुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]ICG Recruitment 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी; 11 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
उम्मीदवारों का चयन चरण-1, चरण-2, चरण-3 और चरण-4 में उनके प्रदर्शन चिकित्सा परीक्षा के दौरान निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करने और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी