SSC CGL 2024 Final Result: एसएससी सीजीएल सफल उम्मीदवारों का पदवार फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | March 26, 2025 | 12:20 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 18 मार्च को जारी की गई थी। इससे पहले आयोग ने अंतिम परिणाम 12 मार्च को जारी किया।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल में सफल उम्मीदवारों की पोस्टिंग के लिए पदवार आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। परिणाम के आधार पर, उम्मीदवार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, सीबीआईसी में रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए एसएससी द्वारा नामित किया जाता है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की 18 मार्च को जारी की गई थी। इससे पहले आयोग ने अंतिम परिणाम 12 मार्च को जारी किया। टियर 2 परीक्षा 18, 19, 20 और 31 जनवरी, 2025 को सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
एसएससी ने सीजीएल फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया है। ऑप्शन और प्रेफरेंस फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2024 थी। इससे पहले टियर-1 का रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था।
SSC CGL 2024 Final Result: इन पदों के लिए जारी हुए परिणाम
एसएससी सीजीएल 2024 के तहत इंस्पेक्टर (परीक्षक), कार्यकारी सहायक, इंस्पेक्टर (सीजीएसटी), कर सहायक और निवारक अधिकारी जैसे कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वरीयता फॉर्म भरने के लिए 25 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था।
कृपया ध्यान दें कि यदि आप समय पर वरीयता नहीं भरते हैं, तो आपकी कोई भी विशेष वरीयता नहीं मानी जाएगी। फिर विभाग आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी जोन या विभाग में पदस्थ कर सकता है।
Also read SSC CGL Final Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और टियर 2 के अंक जारी
SSC CGL 2024 Final Result: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एसएससी सीजीएल 2024 अंतिम परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उम्मीदवार 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- पदवार फाइनल रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट पीडीएफ ओपन होगी।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार