SSC MTS Vacancy 2025: एसएससी एमटीएस और हवलदार के लिए 7,948 वैकेंसी की घोषणा, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | November 28, 2025 | 07:43 AM IST | 1 min read
एसएससी ने साफ किया है कि वैकेंसी के आंकड़े अभी के हैं और डिपार्टमेंट अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव कर सकते हैं।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार पदों के लिए 7,948 वैकेंसी की लिस्ट जारी की है। एसएससी ने इस बारे में ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, ये वैकेंसी एमटीएस (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) के लिए रिजर्व हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी रिक्तियों में एमटीएस (18-25 वर्ष) श्रेणी के तहत 6,078 पद, एमटीएस (18-27 वर्ष) श्रेणी के तहत 732 पद और सीबीआईसी और सीबीएन इकाइयों में हवलदार पदों के लिए 1,138 पद शामिल हैं।
कुल सीटों में से 3,679 सीटें सामान्य हैं, जबकि 1,973 सीटें ओबीसी, 859 सीटें एससी, 621 सीटें एसटी और 816 सीटें ईडबल्यूएस और 731 सीटें ईएसएम के लिए आरक्षित हैं। पीडबल्यूडी कैटेगरी में लगभग 310 वैकेंसी उपलब्ध हैं।
Also read RRB Group D Exam 2025 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम शुरू, जानें गाइडलाइंस, दस्तावेज, ड्रेस कोड
सीबीआईसी एंड सीबीएन के तहत अलग-अलग कमिश्नरेट में 1,138 कांस्टेबल की वैकेंसी हैं, जिसमें मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और दूसरे शहरों की यूनिट शामिल हैं। आयोग द्वारा कमिश्नरेट की लिस्ट कैटेगरी वाइज जारी की गई है।
एसएससी ने साफ किया है कि वैकेंसी के आंकड़े अभी के हैं और डिपार्टमेंट अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव कर सकते हैं। कमीशन जल्द ही एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों के लिए एग्जाम की तारीखें बताएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच