SRMJEEE Result 2025:एसआरएमजेईईई फेज 3 रिजल्ट srmist.edu.in पर आज, चॉइस फिलिंग 11 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | July 10, 2025 | 07:39 AM IST | 2 mins read
एसआरएमजेईईई 2025 फेज 3 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Explore top engineering colleges in India accepting SRMJEEE scores. Compare courses, fees, rankings, admissions, and find the best college for your rank.
Check Now!नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) द्वारा आज यानी 10 जुलाई को एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2025 (SRMJEEE 2025) के तीसरे चरण के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट srmist.edu.in के माध्यम से एसआरएमजेईईई रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
SRMJEEE 2027: Expected Questions | Important Notes and Formulas
SRMJEE 2027: Chapter Wise Weightage | High Scoring Chapters & Topics
Don't Miss: Foreign Universities in India
एसआरएमजेईईई 2025 फेज 3 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एसआरएमजेईईई रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पर्सेंटाइल स्कोर, रैंक, योग्यता स्थिति, समग्र मेरिट रैंक, डिजिटल हस्ताक्षर वाली फोटो और संपर्क विवरण जैसी जानकारी शामिल होगी।
SRMJEEE 2025 Phase 3 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल
एसआरएमजेईईई 2025 चरण 3 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एसआरएमजेईईई काउंसलिंग 2025 के तीसरे दौर में विकल्प भरने के पात्र होंगे। एसआरएमजेईईई 2025 फेज 3 काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 11 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगी। प्राथमिकताएं जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई तय की गई है।
एसआरएमजेईईई काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, फेज 3 के लिए एसआरएमजेईईई 2025 सीट अलॉटमेंट की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी। सीट आवंटित उम्मीदवारों को बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश की पुष्टि के लिए 15 से 22 जुलाई के बीच शुल्क का भुगतान करना होगा।
एसआरएम ज्वॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम रिमोट प्रोक्टर्ड ऑनलाइन मोड में तीन चरणों में आयोजित की जाती है। एसआरएमजेईईई फेज 3 परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। चरण 3 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2025 निर्धारित थी।
SRMJEEE Phase 3 Counselling 2025: काउंसलिंग के चरण
संस्थान एसआरएमजेईईई रैंक वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एसआरएमजेईईई काउंसलिंग आयोजित करता है। कैंडिडेट को प्रवेश परीक्षा में उनकी रैंक, पसंदीदा ब्रांच एवं परिसर और सीटों की उपलब्धता के आधार पर सीटें प्रदान की जाती हैं। एसआरएमजेईईई काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करना, विकल्प भरना और शुल्क भुगतान जैसे चरण शामिल हैं।
अगली खबर
]BPSC AE Admit Card 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा की एडमिट कार्ड डेट घोषित, 14 जुलाई को होगा जारी
यह परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों के लिए ई-प्रवेश पत्र 14 जुलाई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार