SRMJEEE PG 2025 Exam Dates: एसआरएमजेईईई पीजी परीक्षा कार्यक्रम srmist.edu.in पर जारी, जानें सिलेबस, पैटर्न
Saurabh Pandey | November 28, 2024 | 09:34 AM IST | 1 min read
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) जल्द ही एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पीजी (एसआरएमजेईईई पीजी) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नई दिल्ली : एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) ने एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पीजी (एसआरएमजेईईई पीजी) 2025 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। पात्र उम्मीदवार एसआरएम की आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकेंगे।
SRMJEEE PG 2025 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पीजी कार्यक्रम के लिए आवेदन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। छात्रों को पीजी कार्यक्रम की पसंद के अनुसार पात्रता मानदंड की जांच करनी चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन करना चाहते हैं।
प्राधिकरण मार्च 2025 में रिमोट प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन मोड में एसआरएमजेईईई पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। एसआरएम संस्थान में प्रवेश एसआरएमजेईईई पीजी 2025 प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, जो क्वालीफाइंग परीक्षा में न्यूनतम अंकों को पूरा करेंगे।
SRMJEEE PG 2025 Exam Dates: परीक्षा तिथियां
- फेज 1 परीक्षा 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- फेज 2 परीक्षा 12 जून से 17 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- फेज 3 परीक्षा 4 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
SRMJEEE PG 2025: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसआरएमजेईईई पीजी 2025 परीक्षा पैटर्न में प्रश्नों के 100 सेट शामिल होंगे और छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रसंस्करण को छोड़कर सभी पीजी कार्यक्रमों के लिए गणित से 10 प्रश्न होंगे।
SRMJEEE PG 2025: एसआरएमजेईईई पीजी सिलेबस
एसआरएमजेईईई पीजी 2025 परीक्षा पाठ्यक्रम में एमटेक प्रवेश के लिए सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, सामग्री विज्ञान, खाद्य प्रसंस्करण और जैव-चिकित्सा जैसे विषय शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा