SRMJEEE Phase 2 Counselling 2024: एसआरएमजेईईई काउंसलिंग पंजीकरण srmist.edu.in पर शुरू, शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 05:51 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई तक विकल्प भरकर एसआरएम ज्वाइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम फेज-2 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने आज यानी 1 जुलाई से एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 चरण-2 के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाकर एसआरएमजेईईई काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
एसआरएमजेईईई मेरिट लिस्ट और एसआरएमजेईईई कट-ऑफ जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को एसआरएमजेईई काउंसलिंग 2024 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले, एसआरएम संयुक्त इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 चरण 2 का परिणाम 29 जून को घोषित किया गया था।
SRMJEE 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 2 जुलाई 2024 तक अपने विकल्प ऑनलाइन भरकर पंजीकरण कर सकते हैं। एसआरएम जेईई फेज 2 सीट अलॉटमेट रिजल्ट 2024 की घोषणा 7 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर की जाएगी। SRMJEE चरण 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
अभ्यर्थी एसआरएमजेईई चरण 2 काउंसलिंग शुल्क का भुगतान 10 जुलाई तक कर सकेंगे। एसआरएमजेईई 2024 चरण 2 परीक्षा 21 जून से 23 जून तक ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड प्रारूप में आयोजित की गई थी। बता दें, एसआरएमजेईई 2024 काउंसलिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, SRMJEEE 2024 काउंसलिंग में ऑनलाइन भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पंजीकरण और आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SRMJEE 2024 Phase 2 Schedule: राउंड 2 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एसआरएमजेईई 2024 चरण 2 अनुसूची की जांच कर सकते हैं-
| कार्यक्रम | तिथि और समय |
|---|---|
|
विकल्प भरना |
1 जुलाई, दोपहर 1:00 बजे - 2 जुलाई, रात 11:00 बजे |
|
कार्यक्रम आवंटन और शुल्क का भुगतान |
6 जुलाई, दोपहर 1:00 बजे - 10 जुलाई, रात 11:00 बजे |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा