SNAP 2024: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, एडमिट कार्ड और एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 21, 2024 | 06:20 PM IST | 1 min read
SNAP 2024 परीक्षा 8 दिसंबर, 15 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (SIU) की ओर से कल यानी 22 नवंबर को सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (SNAP 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। सिम्बायोसिस के संस्थानों में एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक कैंडिडेट snaptest.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
स्नैप 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संंस्थान से न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, एससी और एसटी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों ने न्यूनतम 45% अंकों में ग्रेजुएशन पास किया हो। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को 2,250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, संस्थान 8 जनवरी, 2025 को SNAP 2024 परिणाम घोषित करेगा। सिम्बायोसिस डीम्ड यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में स्नैप के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।
SNAP 2024 परीक्षा 8 दिसंबर, 15 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। संस्थान SNAP 2024 एडमिट कार्ड 2 दिसंबर को टेस्ट 1 के लिए, 9 दिसंबर, 2024 को टेस्ट 2 के लिए और 15 दिसंबर, 2024 को टेस्ट 3 के लिए जारी करेगा।
स्नैप 2024 परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर चौथाई अंक काटा जाएगा। सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Symbiosis International University: स्नैप परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में स्नैप 2024 एग्जाम पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| सेक्शन | प्रश्न | कुल अंक |
|---|---|---|
| जनरल इंग्लिश: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, वर्बल रीजनिंग, वर्बल एबिलिटी | 15 | 15 |
| एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग | 25 | 25 |
|
क्वांटिटेटिव, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड डाटा सफिशिएंसी
|
20 | 20 |
| कुल | 60 | 60 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें