Saurabh Pandey | November 6, 2025 | 09:23 AM IST | 1 min read
सिडबी ग्रेड ए और बी भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं- प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा, जिसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।

नई दिल्ली : भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने सिडबी ग्रेड ए और बी मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है। सिडबी फेज 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सिडबी फेज 2 मेंस रिजल्ट तीन श्रेणियों के लिए घोषित किए गए हैं- ग्रेड 'A' (सामान्य स्ट्रीम), ग्रेड 'B' (सामान्य स्ट्रीम), और ग्रेड 'B' (विशेषज्ञ स्ट्रीम - सूचना प्रौद्योगिकी और कानूनी)।
सिडबी फेज 2 मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू राउंड के लिए अपनी क्वालीफाइंग स्थिति चेक कर सकते हैं। सिडबी ग्रेड 'ए' (सामान्य स्ट्रीम), ग्रेड 'बी' (सामान्य स्ट्रीम) और ग्रेड 'बी' (विशेषज्ञ स्ट्रीम - सूचना प्रौद्योगिकी और विधि) के लिए परिणाम अलग-अलग प्रकाशित किए गए हैं।
सिडबी ग्रेड-ए और ग्रेड-बी फेज-II परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया गया था। यह एक ऑनलाइन डिस्क्रिप्टिव प्रकार का पेपर था, जिसमें उम्मीदवारों से 75 अंकों प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित कराई गई थी।