शारदा विश्वविद्यालय ने छात्रा की आत्महत्या मामले में दर्ज नहीं कराई एफआईआर, एससी ने न्यायमित्र किया नियुक्त
Press Trust of India | July 28, 2025 | 09:55 AM IST | 2 mins read
स्थिति रिपोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अपर्णा भट्ट ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय से संबंधित घटना में प्राथमिकी अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई थी और सुसाइड नोट में नामित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) को सूचित किया गया है कि ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) ने एक छात्रा की कथित तौर पर आत्महत्या की घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई, बल्कि उसके माता-पिता ने दर्ज कराई। वहीं, सुरक्षा गार्डों ने छात्रावास के पंखे से लटकी छात्रा के शव को नीचे उतारा था।
यह जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अपर्णा भट्ट द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट में दी गई। उन्हें उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में सहायता के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ आज यानी सोमवार (28 जुलाई, 2025) को मामले की सुनवाई कर सकती है।
रिपोर्ट में भट्ट ने कहा कि शारदा विश्वविद्यालय से संबंधित घटना में प्राथमिकी विश्वविद्यालय द्वारा नहीं, बल्कि अभिभावकों द्वारा दर्ज कराई गई थी और सुसाइड नोट में नामित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि मौत दम घुटने से हुई है और जांच जारी है तथा जल्द ही पूरी हो जाएगी।
Also read ग्रेटर नोएडा बीडीएस छात्रा आत्महत्या मामले में शारदा यूनिवर्सिटी के डीन समेत 4 प्रोफेसर निलंबित
स्थिति रिपोर्ट में पुलिस का पक्ष भी शामिल किया गया है, जिसमें उसने दावा किया है कि ऐसे मामलों में जिन प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है उनका विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उल्लंघन किया। इसी प्रकार, भट्ट ने आईआईटी-खड़गपुर मामले में जांच की स्थिति भी बताई, जहां चौथे वर्ष के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राथमिकी विश्वविद्यालय द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें किसी को भी आरोपी नहीं बनाया गया, पोस्टमार्टम के नतीजों के बारे में जानकारी नहीं है और जांच की स्थिति भी ज्ञात नहीं है क्योंकि पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच