SOF IMO 2025: एसओएफ इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड क्या है? एलिजिबिलिटी, फीस, एग्जाम डेट; पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2025 | 10:39 AM IST | 1 min read
एसओएफ आईएमओ की भाषा अंग्रेजी होगी और परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) हर वर्ष देश भर के स्कूलों में कक्षा 1 से 12 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) आयोजित करता है।
इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड मैथमैटिकल रीजनिंग और लॉजिकल एप्टीट्यूड में छात्रों के ज्ञान और कौशल का आंकलन करता है, इसका पाठ्यक्रम छात्रों को गणित में अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है।
SOF IMO 2025: आवेदन शुल्क
एसओएफ इंटरनेशनल मैथमैटिक्स ओलंपियाड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 125 रुपये का भुगतान करना होगा।
SOF IMO 2025: लेवल 1 पात्रता मानदंड
एसओएफ द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12 के छात्र अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड (आईएमओ) के लिए पात्र हैं। किसी विशेष कक्षा के छात्र केवल उसी कक्षा के ओलंपियाड के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
SOF IMO 2025: लेवल 2 पात्रता मानदंड
आईएमओ की लेवल 2 परीक्षा में केवल कक्षा 3 से 12 तक के छात्र ही भाग लेने के पात्र हैं। कक्षा 1 और 2 के छात्रों के लिए कोई लेवल 2 परीक्षा नहीं है। लेवल 1 परीक्षा में भाग लेने वाले कक्षावार शीर्ष 5% छात्रों को लेवल 2 परीक्षा के लिए चुना जाता है।
SOF IMO 2025 Exam Dates: परीक्षा तिथियां
- एसओएफ आईएमओ लेवल 1 परीक्षा 1 - 12 नवंबर 2025
- लेवल 1 परीक्षा 2 - 28 नवंबर
- लेवल 1 परीक्षा 3 - 12 दिसंबर 2025 को आयोजित की जानी है।
SOF IMO 2025: आईएमओ लेवल 1, 2 पाठ्यक्रम
आईएमओ लेवल 1 और 2 के लिए पाठ्यक्रम में बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, रैखिक समीकरण, अंतर समीकरण, सीमा और व्युत्पन्न (Derivative), पूर्णांक और संभावना सहित विभिन्न विषय शामिल हैं।
SOF IMO 2025: रैंकवाइज छात्रवृत्तियां
|
स्थान
|
छात्रवृत्ति
|
पुरस्कारों/छात्रवृत्तियों की संख्या
|
|---|---|---|
|
प्रथम
|
50,000 रुपये + अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक + उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाण पत्र
|
12
|
|
द्वितीय
|
25,000 रुपये + अंतरराष्ट्रीय रजत पदक + उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाण पत्र
|
12
|
|
तृतीय
|
10,000रुपये + अंतरराष्ट्रीय कांस्य पदक + उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रमाण पत्र
|
12
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें