Lok Sabha Polls 2024: नोएडा में कल स्कूल और कॉलेज लोकसभा चुनाव के चलते रहेंगे बंद
Press Trust of India | April 25, 2024 | 02:20 PM IST | 1 min read
लोकसभा चुनाव 2024: मतदान समाप्त होने के बाद शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के स्कूल और कॉलेज खुलेंगे।
नोएडा : लोकसभा चुनाव के चलते कल यानी 26 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) को गौतमबुद्ध नगर जिले में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के बाद शनिवार के दिन स्कूल और कॉलेज अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
कारखानों और उद्योगों को शुक्रवार के दिन श्रमिकों को पेड अवकाश देने का निर्देश दिया गया है, ताकि श्रमिक अपना वोट डाल सकें। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ट्विन सिटी वाले गौतमबुद्ध नगर में 26.75 लाख पंजीकृत मतदाताओं के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।
जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि, “गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे, लेकिन शनिवार को खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम करेंगे।”
डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट वर्मा ने पीटीआई को बताया कि, “कारखानों और उद्योगों को भी निर्देश दिया गया है कि शुक्रवार को श्रमिकों को पेड अवकाश दें, ताकि वे वोट डालने जा सकें। आगे कहा कि, काम में फंसे रहने के चलते कुछ कर्मचारी वोट देने नहीं जा पा रहे हैं, जिस वजह से यह निर्णय लिया गया है।”
इसके अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी वर्मा ने कहा कि प्रशासन ने निवासियों के कल्याण प्राधिकरणों (आरडब्ल्यूए) और अपार्टमेंट मालिकों के संघ (एओए) को ‘लोकतंत्र के त्योहार’ में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। जिन आरडब्ल्यूए और एओए में मतदान प्रतिशत में सुधार होगा, उन्हें प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा।
Lok Sabha Election 2024 Gautam Buddha Nagar: पिछले चुनावों के आंकडे़ें
- चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर में 2019 के लोकसभा चुनाव में 60.47 प्रतिशत, 2014 में 60.38 प्रतिशत और 2009 में 48 प्रतिशत मतदान हुआ था।
- आंकड़ों से पता चलता है कि निर्वाचन क्षेत्र में 2019 में राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत, 2014 में 66 प्रतिशत और 2009 में 58 प्रतिशत से लगातार कम मतदान दर्ज किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई